Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

प्रशासन में ऐसा विभाजन पहले कभी नहीं देखा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि टिकट नहीं मिलने पर असंतोष या पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

30 Mar 2026

प्रशासन में ऐसा विभाजन पहले कभी नहीं देखा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर लगातार हो रहे तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नारायणगढ़ की चुनावी सभा से तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन में इस तरह की “भागीदारी और विभाजन” पहले कभी नहीं देखा गया।
सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के कई अनुभवी अधिकारियों को हटाया जा रहा है और प्रशासन को विभाजित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देखा जा रहा है कि कौन अधिकारी आरएसएस या भाजपा से जुड़ा है। उनके अनुसार, इस तरह के कदमों का उल्टा असर पड़ेगा और जनता इसका जवाब वोट के माध्यम से देगी।
मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
हाल ही में कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ पेश किए गए चार्जशीट पर भी ममता बनर्जी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट निकलनी चाहिए।
सभा में उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “युवासाथी”, “कन्याश्री”, “रूपश्री” और अन्य योजनाएं किसी प्रकार की भिक्षा या भत्ता नहीं हैं, बल्कि लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद करने के लिए शुरू की गई हैं।
इस दौरान ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टिकट नहीं मिलने पर असंतोष या पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जो नेता जनता के साथ जुड़े रहेंगे, वही भविष्य में टिकट पाने के योग्य होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रशासन में ऐसा विभाजन पहले कभी नहीं देखा- मुख्यमंत्री
उन्होंने स्पष्ट कहा कि टिकट नहीं मिलने पर असंतोष या पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News